UPSSSC Lekhpal Syllabus In Hindi 2022

UPSSSC Lekhpal Syllabus In Hindi, UP Lekhpal PET Syllabus, UP lekhpal Syllabus in Hindi, lekhpal Syllabus in hindi, UPSSSC Chakbandi Lekhpal Syllabus in Hindi UP Chakbandi Lekhpal Syllabus in hindi.

नमस्कार दोस्तों, आप जानते ही हैं कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल भर्ती परीक्षा से सम्बन्धित अधिसूचना जारी कर दिया है।

अगर आप लेखपाल परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो यह पाठ्यक्रम या सिलेबस आपके लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है, क्योकिं पाठ्यक्रम की उचित जानकारी के बिना आपके लिए यह परीक्षा उत्तीर्ण करना असंभव है।

अत: हम आपको यूपी लेखपाल परीक्षा का पाठ्यक्रम यानि सिलेबस हिन्दी में उपलब्ध करा रहे हैं ताकि आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कोई भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। उम्मीद है कि लेखपाल परीक्षा का यह सिलेबस आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

आपकी जानकारी के लिए मैं बताना चाहता हूं कि यूपी लेखपाल परीक्षा का यह सिलेबस चकबन्दी लेखपाल और राजस्व लेखपाल दोनों भर्ती परीक्षाओं के लिए हैं।

UPSSSC Chakbandi Lekhpal Syllabus in Hindi | Chakbandi lekhpal Syllabus in hindi

यहाँ पर मैं यूपी चकबन्दी | राजस्व लेखपाल परीक्षा का नया पैटर्न और सिलबेस प्रदान कर रहा हूँ, क्योकीं सटीक सिलेबस की जानकारी के बिना यह परीक्षा उत्तीर्ण करना सम्भव नहीं हैं। आपको पता ही होगा कि यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा मेंं कम्पटीशन लेवल कितना कितना ज्यादा होता है। इसलिए आपके लिए यह सिलेबस बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप इस सिलेबस को नीचे दिये गये लिंक से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UPSSSC Chakbandi & Rajasca Lekhpal Syllabus in Hindi

विषय कुल प्रश्न कुल अंक
हिन्दी परिज्ञान एवं लेखन योग्यता 2525
सामान्य अध्ययन 2525
सामान्य गणित 2525
ग्राम समाज और विकास 2525

नोट:- विस्तृत जानकारी के लिए नीचे पढे़ं।

UPSSSC Lekhpal Syllabus in Hindi

हिन्दी परिज्ञान एवं लेखन योग्यता

हिन्दी परिज्ञान एवं लेखन योग्यता को आसान भाषा में सामान्य हिन्दी कहते है। इस भाग के तहत आप से हिंदी भाषा के ज्ञान, समझ और लेखन क्षमता से संबंधित प्रश्न पूछें जायेगें। इन प्रश्नों का कठिनाई स्तर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद या समकक्ष परीक्षा का होता हैं।

सामान्य हिन्दी विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक्स

UPSSSC की परीक्षाओं में हिन्दी प्राय: एक आसान विषय माना जाता है, लेकिन यदि आप पिछले कई परीक्षाओं के प्रश्न पत्र देखें तो आपको पता चलेगा कि सामान्य हिन्दी के प्रश्नों का कठिनाई स्तर कितना बढ़ता जा रहा है। आपको हर प्रश्न पत्र में हिन्दी के लगभग 8 से 10 प्रश्न ऐसे मिलेगें जो काफी कन्फ्यूज करते है। अत: मैं आपको हिन्दी के महत्वपूर्ण चैप्टर्स की लिस्ट प्रदान कर रहा हूं, जिनसे यूपीएसएसएससी की परीक्षाओं में सर्वाधिक प्रश्न पूछें जाते है। आशा है, कि ये चैप्टर्स आपको लेखपाल परीक्षा के हिन्दी विषय में सर्वाधिक मार्क्स दिलानें में काफी सहायता करेगें।

  • हिन्दी साहित्य का इतिहास (प्रमुख कालखण्ड, कवि एवं उनकी रचनाएं)
  • हिन्दी भाषा का विकास
  • प्रमुख बोलियां एवं वर्गीकरण
  • स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हिन्दी का राष्ट्रभाषा के रूप में विकास
  • प्रमुख राष्ट्रभाषा आंदोलन
  • संविधान की आठवीं अनुसूचीं
  • राजभाषा के विकास से सम्बन्धित प्रमुख संस्थाएँ एवं आयोग
  • स्वतंत्रता संग्राम के बाद हिन्दी का राजभाषा के रूप में विकास
  • भारतीय संविधान में हिन्दी भाषा की स्थिति
  • देवनागरी लिपि (विकास, गुण, दोष)
  • वर्णमाला (स्वर व्यंजन एवं इनके प्रयोग)
  • उपसर्ग और प्रत्यय
  • पर्यायवाची और विलोम शब्द
  • लोकोक्तियां एवं मुहावरें
  • सन्धि एवं समास
  • शब्द शक्ति (अभिधा, लक्षणा, व्यंजना)
  • रस, छन्द और अलंकार
  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रियाविशेषण, अव्यय, निपात (भेद/प्रकार एवं उनके प्रयोग)
  • लिंग, वचन, वाच्य, कारक, काल, वाक्य (भेद/प्रकार एवं उनके प्रयोग)
  • पत्र लेखन
  • विराम चिन्ह (पहचान एवं उनके प्रयोग)
  • प्रमुख कवि एवं उनकी रचनाएं आदि।

सामान्य ज्ञान

इस भाग के अन्तर्गत, आपसे पर्यावरण से संबंधित सामान्य जानकारी, समाज में उनकी उपयोगिता, वर्तमान मामलों, सामान्य विज्ञान, प्रदेश, देश और दुनिया से संबंधित राजनैतिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक और आर्थिक मामलें, खेल, ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित फिल्मों, विभिन्न सरकारी योजनाएं, सम्मेलन, महत्वपूर्ण घटनाएं एवं कंप्यूटर के बुनियादी प्रश्न आदि पूछे जाते हैं।

सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक्स

सामान्य अध्ययन का खंड, न सिर्फ UPSSSC की परीक्षाओं में बल्कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अत्यधिक महत्वपूर्ण है। चूंकि सामान्य अध्ययन का पाठ्यक्रम अत्यन्त विस्तृत है इसलिए इसे पूरी तरह से पढ़ पाना और तथ्यों एवं अवधारणाओं को याद रख पाना आसान काम नहीं है। लेकिन पिछले कई वर्षों की परीक्षाओं में इस खंड से पूछें गये प्रश्नों का ध्यानपूर्वक अवलोकन किया जाये, तो स्वत: ही स्पष्ट हो जाता है कि इन प्रश्नों का लेवल कितना बढ़ गया है और ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने में कितना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

अत: मैं आपको सामान्य अध्ययन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स की लिस्ट प्रदान कर रहा हूं। आशा है कि ये टॉपिक्स लेखपाल परीक्षा क्वालिफाई करने में काफी सहायक होगें।

  • भारत का इतिहास और स्वाधीनता आंदोलन
  • भारतीय संविधान व राजव्यवस्था
  • भारत और विश्व का भूगोल
  • भारतीय अर्थव्यवस्था, आर्थिक और सामाजिक विकास 
  • उत्तर प्रदेश से जुड़े प्रमुख राजनैतिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक और आर्थिक मामलें
  • राष्ट्रीय खेल एवं पुरस्कार
  • समसामायिकी
  • सामान्य विज्ञान (महत्वपूर्ण आविष्कार, नियम एवं प्रयोग)
  • राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय दिवस
  • प्रमुख देशों की राजधानी एवं मुद्रा
  • प्रमुख राष्ट्रीय योजनाएं
  • पुरस्कार (राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर) आदि।

कम्प्यूटर नालेज

यूपी लेखपाल परीक्षा में कम्प्यूटर नालेज के अन्तर्गत आपसे कम्प्यटर के बेसिक, कम्प्यूटर का विकास, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल, पावरप्वाइंट, इन्टरनेट आदि से सम्बन्धित प्रश्न पूछें जाते हैं।
इन प्रश्नों का लेवल इतना ही होता है जितना कि एक सामान्य छात्र से कम्प्यूटर के बारे में जानकारी की अपेक्षा की जा सकती है।

कम्प्यूटर के महत्वपूर्ण टॉपिक्स

दोस्तों आपको पता ही होगा, कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आगामी लेखपाल भर्ती परीक्षाओं के लिए कम्प्यूटर ज्ञान होना अनिवार्य कर दिया है। आप जानते है कि एक लेखपाल को कम्प्यूटर सम्बन्धी कितने ही कार्य करने होते हैं जैसे आय, जाति, निवास, खतरा-खतौनी बनाना आदि। इन्ही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आयोग ने आने वाली लेखपाल भर्तियों के लिए कम्प्यूटर की जानकारी को अनिवार्य कर दिया है। यानि अब लेखपाल भर्ती परीक्षा में कम्प्यूटर सम्बन्धी प्रश्न भी पूछें जायेगें। अत: मैं आपको कम्प्यूटर विषय से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स कि लिस्ट प्रदान कर रहा हूं, आशा है कि ये टॉपिक्स यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में ज्यादा स्कोर करने में सहायक होगें।

  • कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी (महत्वपूर्ण भाग, खोज, प्रयोग एवं वर्गीकरण)
  • माइक्रोसाफ्ट वर्ड, एक्सल और पावरप्वाइन्ट (टूल्स एवं प्रयोग)
  • इनपुट/आउटपुट डिवाइस (प्रयोग एवं खोज)
  • इन्टरनेट (प्रयोग एवं खोज)
  • आपरेटिंग सिस्टम (विन्डोज, लिनक्स, डास आदि)
  • डाटा इन्ट्री
  • नेटवर्किंग

सामान्य गणित

इस खंड के तहत, आप से नंबर प्रणाली, प्रतिशत, लाभ हानि, सांख्यिकी, तथ्यों का वर्गीकरण, आवृत्ति, आवृत्ति वितरण, सारणीकरण, संचयी आवृत्ति, LCM और HCF, त्रिकोण और पाइथागोरस प्रमेय आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। ये सभी प्रश्न उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद या समकक्ष परीक्षा स्तर के होतें हैं।

सामान्य गणित के महत्वपूर्ण टॉपिक्स

यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में गणित का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। बिना गणित के सवालों को हल किये आप लेखपाल परीक्षा में अच्छे नंबर नहीं ला सकते हैं। इसलिए मैं आपको सामान्य गणित के कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स की लिस्ट प्रदान कर रहा हूँ, जो लेखपाल भर्ती परीक्षा में काफी मददगार साबित होगें।

  • संख्या प्रणाली
  • लघुत्तम समापवर्तक एवं महत्तम समापवर्तक
  • प्रतिशत
  • समय, दूरी एवं चाल
  • वैन आरेख
  • औसत
  • लाभ-हानि एवं बट्टा
  • चक्रवृद्धि ब्याज एवं साधारण ब्याज
  • अनुपात-समानुपात
  • सांख्यिकी
  • सरलीकरण
  • बीजगणित
  • त्रिकोणमिति
  • रेखागणित, आदि।

ग्राम समाज और विकास

इस खंड के तहत, उम्मीदवारों से ग्राम विकास कार्यक्रम, ग्राम स्वास्थ्य योजना, भूमि सुधार, सरकारी योजनाओं के तहत केंद्र सरकार और राज्य सरकार की सभी योजनाओं, ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य, भारतीय कृषि की प्रकृति आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

ग्राम समाज और विकास के महत्वपूर्ण टॉपिक्स

ग्राम समाज और विकास से सम्बन्धित प्रश्न लेखपाल के काम-काज से सम्बन्धित होते हैं। अत: इन प्रश्नों की तैयारी करना आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। नीचे मैं कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स की लिस्ट प्रदान कर रहा हूं। आशा है कि ये टॉपिक्स लेखपाल परीक्षा के इस भाग को क्वालिफाई करने में काफी सहायक होगे।

  • ग्रामीण विकास कार्यक्रम और प्रबंधन
  • भूमि सुधार
  • कृषि का महत्व
  • केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनायें, आदि।

UPSSSC Lekhpal Syllabus In Hindi PDF

UPSSSC Lekhpal Syllabus In Hindi PDF: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली लेखपाल परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आपके लिए लेखपाल पाठ्यक्रम का हिन्दी पीडीएफ काफी महत्वपूर्ण है। सम्भावित लेखपाल भर्ती परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आप इस हिन्दी पीडीएफ को डाउनलोड एवं प्रिन्ट कर सकते है।

अत: मैं लेखपाल परीक्षा के हिन्दी सिलेबस को डाउनलोड करने का लिंक नीचे दे रहा हूं, जिस पर क्लिक करके आप UPSSSC Lekhpal Syllabus in Hindi PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Lekhpal Syllabus In Hindi PDF Download Here

Read More…

UPSSSC Lekhpal Upcoming Jobs.

UPSSSC Lekhpal Complete Details.

लेखपाल परीक्षा से सम्बन्धित कोई भी सवाल आप कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके पूछ सकते है।

Satyam Jaiswal

Hi, I'm Satyam Jaiswal. I'm a web content writer & also UPSSSC/UPPSC Aspirant since 2018.

3 thoughts on “UPSSSC Lekhpal Syllabus In Hindi 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top